घरेलू बाजार में गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य 61.50 रुपये बढ़ा दिया गया है। सरकारी तेल कंपनियों की घोषणा के बाद गैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 606.50 रुपये हो गया है।
अब तक इसकी कीमत 545 रुपये थी। सरकार ग्राहकों को एक साल में 14.2 किलोग्राम के 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडीशुदा कीमतों पर देती है।
उसके बाद उन्हें बाजार भाव पर सिलेंडर मिलता है। दिल्ली में सब्सिडीशुदा एलपीजी सिलेंडर का भाव 417.82 रुपये है।