फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बढ़ेंगे डीजल और रसोई गैस के दाम

Tue, 24 Sep 2013 10:15 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते केंद्र सरकार फिलहाल में डीजल और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाएगी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने डीजल की कीमतों में एकमुश्त बड़ा इजाफा नहीं होने का संकेत देते हुए कहा है कि सरकार के पास मूल्यवृद्धि का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

हालांकि तेल कंपनियों को डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि करने की आजादी बरकरार रहेगी। लेकिन इससे ज्यादा इजाफे के लिए कैबिनेट के समक्ष कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकार जरूरी और उपभोक्ताओं के हित में निर्णय लेती है। फिलहाल ईंधन मूल्यवृद्धि को लेकर कोई तैयारी नहीं है।

हालांकि सरकार की चिंता तेल कंपनियों की बढ़ती अंडर रिकवरी को लेकर जरूर है। इसलिए मंत्रालय पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाने की जगह अंडर रिकवरी कम करने के अन्य वैकल्पिक उपायों को तलाश रही है।

रुपए की कीमत घटने और कच्चे तेल का आयात महंगा होने के कारण तेल कंपनियों को डीजल बिक्री पर 14.50 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

जबकि किरोसीन बिक्री पर 36.83 रुपए प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 470.38 रुपए का घाटा हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें