केंद्र सरकार का कहना है कि एयर इंडिया के निजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्र का कहना है कि जेट ईंधन पर करों को कम करने समेत बढ़ते नागर विमानन क्षेत्र को मजबूत करने को लेकर यह एक अल्पकालिक रणनीति भर थी।
नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बताया कि लोगों में आम धारणा यह है कि भारत में विमानन क्षेत्र अपनी क्षमता के आसपास भी नहीं है। इसलिए हम उस दिशा में काम कर रहे हैं और उस क्षमता को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।