फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े कदमों के बिना भी सकारात्मक है बजट: एचएसबीसी

Fri, 11 Jul 2014 08:02 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट में बड़ी घोषणाएं नहीं हैं। कुल मिलाकर बजट से सकारात्मक संकेत मिल रहा है। इससे देश में बने बेहतर माहौल को बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एचएसबीसी ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सरकार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पाने पर अड़ी रही और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बेहतहर संकेत दिया है। इससे शेयर बाजार में कारोबारी धारणा मजबूत बनी रहेगी।

अपना पहला बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति एक बड़ी चुनौती पेश करती है और इसका सामना करने के लिए वित्तीय मामलों में सोच समझ कर कदम उठाने की जरूरत है, जिससे वित्तीय मजबूती को बढ़ावा मिलेगा। सरकार 2014-15 के लिए राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.1 फीसदी के स्तर पर रखने का लक्ष्य बरकरार रखा है और 2016-17 तक इसे और कम करके 3 फीसदी के स्तर पर लाया जाएगा।
विज्ञापन


एचएसबीसी ने अपने रिसर्च नोट में कहा है कि बजट में कुछ आश्वस्त करने वाले कदम उठाए गए हैं और सरकार ने बजट में ऐसे सुधारों का संकेत भी दिया है, जिन्हें अगले तीन वर्ष में 8 फीसदी आर्थिक विकास दर हासिल करने के लिए लागू करना होगा।
विज्ञापन


इस बीच सिटीगुप ने एक रिसर्च नोर्ट में कहा है कि हमारा मानना है कि वित्त मंत्री ने राजनीतिक रूप से विवाद पैदा करने वाले किसी भी मुद्दे से परहेज करते हुए सतर्क रवैया अपनाया है। हालांकि यह स्पष्ट है कि उन्होंने बाजार की उम्मीदों से ज्यादा वित्तीय सावधानी दिखाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें