आईटी और बैंकिंग सेक्टर में मजबूत लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 59.44 अंक की बढ़त के साथ 26,419.55 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सजेंच (एनएसई) का निफ्टी 22.10 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 7,900 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 7,919.20 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिका में आउटसोर्सिंग के जरिए भारतीय आईटी कंपनियों को सबसे ज्यादा काम मिलने के उत्साहजनक आंकड़े आने से आईटी शेयरों में तगड़ी लिवाली हुई। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, एसबीआई, टीसीएस, एसबीआई, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, विप्रो और सिप्ला शामिल रहे। दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में एचडीएफसी, आईटीसी, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, हिन्द. यूनिलीवर और हीरो मोटोकॉर्प शामिल रहे।