फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विमानन नियामक का बिल बजट सत्र में

Mon, 21 Jan 2013 10:33 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने विमानन क्षेत्र के लिए नई नियामक संस्था के गठन की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौजूदा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की जगह लेने वाली नई सिविल एविएशन अथॉरिटी से जुड़ा विधेयक आगामी बजट सत्र में संसद आ सकता है।
विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय ने विधेयक की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है, जिसमें नई अथॉरिटी का दायरा ज्यादा विस्तृत रखने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा मंत्रालय एयरलाइनों द्वारा मनमाने तरीके से अनुचित किराया वसूलने पर अकुंश लगाने के तरीके भी तलाश रहा है।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अजित सिंह का कहना है कि सिविल एविएशन मंत्रालय अथॉरिटी से जुड़े विधेयक की रुप रेखा तैयार करने में जुटा है। इसे आगामी बजट सत्र के दौरान संसद में पेश करने की पूरी तैयारी है। उल्लेखनीय है कि एविएशन की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने इस क्षेत्र के लिए नया नियामक बनाने का फैसला किया है। फिलहाल इसकी जिम्मेदारी डीजीसीए के ऊपर है, लेकिन इसका दायरा मुख्य तौर पर सुरक्षा मामलों तक ही सीमित है।
विज्ञापन


सिविल एविएशन अथॉरिटी के अलावा मंत्रालय हवाई किराए के निर्धारण में पारदर्शिता लाने के लिए एक अलग प्रकोष्ठ (सेल) बनाने पर भी विचार कर रही है। अजित सिंह का कहना है कि हवाई किराए एयरलाइंस ही तय करेंगी, लेकिन इसकी पारदर्शी व्यवस्था बनाने और निगरानी रखने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें