फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और एसएमई पर एन कंप्यूटिंग का फोकस

Wed, 26 Dec 2012 07:33 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कंप्यूटर के बढ़ती मांग और बदलती जरूरतों को  देखते हुए अब कंपनियां लागत में कमी लाने वाली तकनीक पर जोर दे रही हैं। इसी को देखते हुए अमेरिकी कंपनी एन कंप्यूटिंग तेजी से भारत में विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर डेस्कटॉप इस्तेमाल करने वाले स्कूल, राज्य सरकारों और कॉरपोरेट जगत को नए डिवाइस के जरिए लागत में कमी करने वाली तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन


एन कंप्यूटिंग की डायरेक्टर मार्केटिंग (एशिया-पैसेफिक) मोनाली हांडा ने अमर उजाला को बताया इस तकनीक के जरिये हम डेस्कटॉप का अधिकतम उपयोग कर सकते हैं। हांडा के अनुसार ज्यादातर यूजर अपने पीसी की कुल क्षमता का 5-10 फीसदी तक ही उपयोग करते हैं। एन कंप्यूटिंग के डिवाइस के जरिये पीसी का अधिकतम उपयोग कर लागत में 50-75 फीसदी तक की कमी लाई जा सकती है।

इस डिवाइस के जरिये एक ही पीसी पर वर्चुअल डेस्कटॉप बनाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने खास सॉफ्टवेयर के साथ एक डिवाइस तैयार की है। भारत में डिवाइस की कीमत 4,000 रुपये से लेकर 9,000 रुपये हैं। अभी कंपनी आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, हरियाणा की सरकारों को इस डिवाइस की सप्लाई कर रही है। इसके अलावा ईएसआईसी के साथ भी समझौता किया गया है। हांडा के अनुसार कंपनी प्रमुख रूप से स्कूल, राज्य सरकार, कॉरपोरेट और खास तौर से एसएमई को फोकस कर रही है। कंपनी ने साल 2011 से लेकर साल 2012 की अवधि में पांच लाख डिवाइस बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें