फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद शख्स

Tue, 29 Oct 2013 08:15 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय धनकुबेरों की सूची में लगातार छठे वर्ष 21 अरब डालर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की ओर से भारत के 100 दौलतमंद लोगों की जारी सूची के अनुसार मुकेश अबांनी के बाद 16 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे स्थान पर हैं।

जबकि सन फर्मा के मालिक दिलीप शांघवी ने 13.9 अरब डालर की संपत्ति के साथ आईटी क्षेत्र के शहंशाह अजीम प्रेमजी को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


शांघवी की दौलत में इस साल 50 प्रतिशत का जबरदस्त इजाफा हुआ है। अजीम प्रेमजी 13.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे पायदान पर खिसक गए हैं।

फोर्ब्स के अनुसार आर्थिक सुस्ती के कारण हालांकि भारतीय अमीरों की दौलत पिछले वर्ष की तुलना में इस साल महज 3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 259 अरब डॉलर रही।

सुस्ती भरे कारोबारी माहौल के कारण मुकेश अंबानी और मित्तल की दौलत में इस साल कोई इजाफा नहीं हुआ लेकिन फर्मा क्षेत्र के नामी गिरामी उद्योगपति शांघवी की संपत्ति में 4.7 अरब डॉलर की जोरदार वृद्धि देखी गई।

विप्रो के प्रेमजी की संपत्ति 1.6 अरब डालर बढ़ी लेकिन इसके बावजूद वह अमीरों की सूची में तीसरे स्थान से खिसक कर चौथे स्थान पर आ गए।

इनके साथ ही पालोनजी मिस्त्री पांचवे स्थान पर. प्रवासी भारतीय उद्योगपति हिन्दूजा छठे स्थान पर.शिव नाडार सातवें स्थान पर. आदि गोदरेज आठवें स्थान पर-कुमार मंगलम बिडला नौवे स्थान पर रहे।

सौ अरबपतियों में पांच महिलाएं भी

देश के 100 सबसे बड़े अरबपतियों की सूची में केवल पांच महिलाएं ही जगह बना सकी हैं, जबकि केवल दो ही टॉप-50 में शामिल हो सकीं।

इनमें जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 4.9 अरब डॅालर की संपत्ति के साथ सूची में 14वें स्थान पर रहीं। उनके बाद सूची में 29वां स्थान बेनेट एंड कोलमेन की चेयरपर्सन इंदु जैन रही।
विज्ञापन


थर्मेक्स समूह की अनु आगा को सूची में 86वां स्थान और बायोकॉन समूह की प्रमुख किरन मजुमदार शॉ को 96वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि किरण को फोर्ब्स ने अपने दम पर स्थापित देश की सबसे अमीर महिला बताया है।

एचटी समूह की शोभना भारतिया को फोर्ब्स सूची में 98वां स्थान मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें