फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली छमाही में नौकरियों की रही बहार

Mon, 28 Jul 2014 12:19 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय बाजार की हालत बेहतर होने के साथ कारोबारी धारणा में मजबूती आने से चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में देश में दूरसंचार, विपणन, विज्ञापन और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरियों की बहार रही है।
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग संगठन एसोचैम की रिपोर्ट के मुताबिक आम बजट में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम जैसे कि रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट बनाने और ब्याज दर में कमी के उपाय करने के संकेत से निर्माण क्षेत्र में भी रोजगार के नए अवसरों में वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार नौकरी के अवसरों के मामले में इस वर्ष जनवरी से जून महीने के बीच दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दूरसंचार क्षेत्र में सर्वाधिक 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद बंगलुरू में 38 प्रतिशत और हैदराबाद में 32 प्रतिशत की वृद्धि रही है जबकि चेन्नई में 15 प्रतिशत और मुंबई में 28 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन


एसोचैम का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से देश के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बीपीओ सेवा सस्ती हई है। इसकी वजह से क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने में मदद मिली है। इस क्षेत्र की विपणन एवं विज्ञापन इकाई में सर्वाधिक 48 प्रतिशत की वृद्धि रही है, जबकि उपभोक्ता सेवाओं और टेलीकालिंग इकाई में आठ प्रतिशत की कमी आई है।

 बीपीओ और आईटी सेवा में रोजगार में सबसे अधिक बढ़ोतरी बंगलुरू में 43 प्रतिशत की हुई है, जबकि चेन्नई में 26 प्रतिशत की कमी आई है। इस दौरान नई तकनीकों का इस्तेमल बढ़ने से इस क्षेत्र में दो से पांच वर्ष और पांच से 10 वर्ष के अनुभव प्राप्त पेशेवरों को सर्वाधिक 22 प्रतिशत नौकरी मिली है, जबकि 20 से अधिक  वर्ष के अनुभव वाले लोगों के रोजगार में 35 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें