वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही योजना आयोग की नई भूमिका के बारे में घोषणा कर सकते हैं।
जेटली ने इस बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, प्रधानमंत्री जल्द ही इस बारे में घोषणा करेंगे।
गौरतलब है कि सरकार के कामकाज व कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के लिए गठित इंडिपेंडेंट इवेल्यूवेशन ऑफिस (आईईओ) ने हाल ही में योजना आयोग की भूमिका को लेकर कहा था कि योजना आयोग ‘कंट्रोल कमीशन’ की तरह काम कर रहा है और इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है।