फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे रिटेलरों को लुभाने की तैयारी में मोदी सरकार

Sun, 29 Jun 2014 06:51 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार खुदरा व्यापारियों को बजट में बड़ा तोहफा दे सकती है। छोटे कारोबारियों के लिए 2,500 करोड़ रुपये का गारंटी फंड बनाने का ऐलान वित्त मंत्री आम बजट में कर सकते हैं, जो कि एक करोड़ रुपये तक कर्ज लेने वाले खुदरा व्यापारियों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाएगा। वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा मामलों के विभाग ने इस संबंध में वित्त मंत्री अरुण जेटली को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि विभाग ने खुदरा व्यापार करने वाले कारोबारियों के लिए 2,500 करोड़ रुपये का गारंटी फंड बनाने का प्रस्ताव दिया है। जिसके दायरे में एक करोड़ रुपये तक का रिटेल ट्रेड कर्ज लेने वाले कारोबारी आएंगे।

यह फंड कारोबारियों को बैंकों से कर्ज लेने में खास तौर से मदद करेगा। अधिकारी के अनुसार ज्यादातर खुदरा व्यापारी असंगठित क्षेत्र से होते हैं। ऐसे में उन्हें बैंक से कर्ज लेने में दिक्कत आती है। जिसे देखते हुए फंड का प्रस्ताव दिया गया है। गारंटी फंड की सुविधा होने से बैंकों के लिए ऐसे कारोबारियों को कर्ज देना कहीं आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


छोटे कारोबारियों के चौथे सर्वेक्षण के अनुसार देश में 2.61 करोड़ कारोबारी हैं, जिसमें से 90 फीसदी से ज्यादा कारोबारी असंगठित क्षेत्र में आते हैं। जिनके लिए बैंकों से कर्ज लेना मुश्किल होने के साथ महंगा भी होता है।

हर औद्योगिक क्लस्टर में होगी शाखा
वित्तीय सेवा मामले के विभाग ने छोटे कारोबारियों के लिए बैंकिंग सेवा आसान करने के मद्देनजर शाखाओं के विस्तार की भी योजना बनाई है। जिसमें देश के सभी औद्योगिक क्लस्टर में छोटे और मझोले क्षेत्र के लिए एमएसएमई शाखा खोलने की तैयारी है। यानी, उस शाखा के जरिए कारोबारियों को कर्ज मिलने से लेकर दूसरी बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें