फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल ड्रॉप हुई तो कंपनियों को देना होगा हर्जाना!

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी! अब बात करते-करते अचानक आपका मोबाइल फोन कट होगा तो आपको उसका हर्जाना मिलेगा।
विज्ञापन


मोबाइल फोन यूज़र्स को कॉल ड्रॉप की समस्या से फिलहाल निजात तो मिलती नहीं दिख रही है, लेकिन सरकर ने इससे होने वाले नुकसान की भरपाई करने की व्यवस्था कर ली है।

कॉल ड्रॉप से होने वाले नुकसान का पैसा आपके मोबाइल के बैलेंस में बढ़ जाएगा।

दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद इस योजना की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस योजना पर पिछले तीन महीने से ट्रायल चल रहा था। इसे सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

तीन घंटे के भीतर कंपनियां जमा करेंगी पैसा

दूरसंचार के अधिकारियों ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, मोबाइल कंपनी को कॉल ड्रॉप के तीन घंटे के भीतर ग्राहक के ट्राई में रजिस्टर्ड खाते में पैसा डालना होगा।

सरकार ने इसकी निगरानी के लिए भी व्यवस्था की गई है। दूरसंचार विभाग ने ऐसे इंतजाम किए हैं जिससे देश के सभी मोबाइल सर्किल की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इन विशेष उपकरणों के लगने के बाद सरकार के लिए यह पता करना बेहद आसान हो जाएगा कि किस सर्किल में, कितने लोगों के, कितने मिनट का कॉल ड्रॉप हुआ है।

वहीं इस पर एयरटेल का कहना है कि कॉलड्रॉप का देश में टॉवरों की कमी है।इसे बढ़ाने की जरूरत है ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें