फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के लिए बजट में 12% की बढ़ोत्तरी

Thu, 28 Feb 2013 02:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आम बजट में अल्पसंख्यक के उत्थान को बढ़ावा देने के लिए इस मंत्रालय की राशि को बढ़ा दिया है। चिदंबरम ने अल्पसंख्यकों के लिए अलग से बजट में 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी की। अब अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को 3511 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह पिछले बजट अनुमान से 12 फीसदी और संशोघित अनुमान से 60 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


इसके अलावा वित्त मंत्री ने मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान की समग्र निधि के लिए 160 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान अल्पसंख्यकों के शिक्षा स्कीमों के क्रियान्वयन का मुख्य माध्यम है। इसकी समग्र निधि 750 करोड़ रुपये है। 12वीं योजना अवधि के दौरान इसे 15000 करोड़ रुपये करने का उद्देश्य है। इसके लिए समग्र निधि में 160 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान को रेजीडेंट डॉक्टर और शिक्षा के क्षेत्र में अल्पसंख्यकों के लिए और भी योजनाएं शुरू करने की बात कही। इन योजनाओं को शुरू करने के लिए वित्त मंत्री ने अलग से 100 करोड़ रुपये आवंटित किया है।
विज्ञापन


विकलांगो को क्या मिला
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि विकलांगों और शारीरिक रूप से निःशक्त व्यक्तियों को सहायता देने के लिए सरकार वचनवद्घ है। विकलांगो के लिए 110 करोड़ रुपए का अलग से बजट रखा गया है। पहले यह राशि 75 करोड़ थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें