नोकिया के अधिग्रहण के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय बाजार में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 535 मोबाइल फोन लांच किया है। यह फोन आगामी 28 नवंबर से देश के सभी मोबाइल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
लूमिया 535 की कीमत 9,199 रुपये तय की गई है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक लूमिया 535 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रीयर कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है। फोन का डिस्प्ले 5 इंच का है।
कंपनी ने वोडाफोन का कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले भारतीय ग्राहकों को लूमिया 535 की खरीदारी करने पर दो महीने तक 500 एमबी का डेटा इंटरनेट पैक मुफ्त में देने की पेशकश की है। लूमिया 535 से जबांग एप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने पर उपभोक्ता तीन महीने के दौरान 6,000 रुपये की छूट पा सकता है।