फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 15 उत्पाद लांच करेगी मर्सिडीज

Sat, 10 Jan 2015 09:09 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इस वर्ष भारत में 15 नए उत्पाद लांच करेगी। इसके अलावा कंपनी अपने चाकन संयंत्र में सीएलएल कांपैक्ट सिडान के लिए नई असेंबली लाइन बनाने पर 150 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मर्सिडीज बेंज 2015 में 15 उत्पाद पेश करेगी। नए उत्पाद मार्सिडीज बेंज इंडिया की भारत में उत्पाद के मोर्चे पर सबसे बड़ी पहली होगी।

बयान में कहा गया है कि कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ ब्रांड के वफादार ग्राहकों को बरकरार रखना है बल्कि कंपनी मर्सिडीज बेंज की आकांक्षा रखने वाले युवा ग्राहकों के समूह को आने साथ जोड़ना चाहती है। नए उत्पाद कंपनी की रणनीति सही उत्पाद सही समय पर लाने के तहत फीचर से समृद्ध संस्करण होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने इस वर्ष सीएलए कांपैक्ट सिडान के लिए असेंबली लाइन जोड़ने पर 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सीएलए कांपैक्ट सिडान भारत में इसी माह में लांच किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें