जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज भारत में अपने उत्पादों की कीमतों में 4 फीसदी तक इजाफा करेगी। कीमतों में वृद्धि 22 जनवरी से प्रभावी होगी।
कंपनी उत्पाद शुल्क में छूट वापस लिए जाने के प्रभाव से निपटने के लिए यह कदम उठाने जा रही है। मर्सिडीज बेंज भारत में लग्जरी हैचबैक ए-क्लास सीरीज से लेकर सिडान एस 500 तक बेचती हैं।
इनकी कीमतें क्रमश: 26 लाख रुपये और 1.44 करोड़ रुपये (दोनो एक्स शोरूम दिल्ली) हैं। इसके अलावा कंपनी एएमजी रेंज भी बेचती है। सीएलए 45 एएमजी की कीमत 68.5 लाख रुपये और जी 63 एएमजी कीमत 1.8 करोड़ रुपये है।