फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि मिसाइल बनाने वाले डीआरडीओ चीफ अविनाश चंद्र बर्खास्त

Wed, 14 Jan 2015 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने देश के शीर्ष रक्षा अनुसंधान संगठन डीआरडीओ के प्रमुख अविनाश चंद्र को बर्खास्त कर दिया है जबकि उनका अनुबंध खत्म होने में अभी 15 महीने का समय बचा था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति मामलों की कैबिनेट कमेटी ने उनकी बर्खास्तगी संबंधी फैसले पर मुहर लगा दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह आदेश 31 जनवरी से प्रभावी होगा।

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक व रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार चंद्र पिछले साल 64 साल की उम्र्र में 30 नवंबर को रिटायर हुए थे। इसके बाद 31 मई, 2016 तक उनका अनुबंध बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


केंद्र द्वारा अचानक लिए इस फैसले पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले साल नरेंद्र मोदी ने बयान दिया था कि डीआरडीओ में ढीला ढाला रवैया नहीं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस फैसले को इसी टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है। 1972 में डीआरडीओ से जुड़ने वाले अविनाश चंद्र ने आईआईटी, दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की थी। वह अग्नि रेंज की मिसाइल के चीफ आर्किटेक्ट भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें