मैस्कोट सोहो समूह ने नोएडा एक्सटेंशन (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) में अपनी लक्जरी आवासीय परियोजना ‘मिस्टी हाइट्स’ लांच की है। यह परियोजना नोएडा एक्सटेंशन में 130 एकड़ में फैले स्पोर्ट्स सिटी में बन रही है।
मैस्कोट सोहो समूह के प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार का कहना है कि हमने कई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक बनाया और विकसित किया है। इसमें नया लांच किया गया मैस्कोट सोहो मिस्टी हाइट्स स्पोर्ट्स ने विदेशी खरीदारों को भी आकर्षित किया है। 2बीएचके, 3बीएचके और 4 बीएचके फ्लैट प्राकृतिक वातावरण में पूरी तरह विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैंस हैं। 70 एकड़ में फैला गोल्फ कोर्स इस प्रोजेक्ट से लगा हुआ है, जिससे 80 फीसदी हरियाली सुनिश्चित होती है। इसमें सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। मिस्टी हाइट्स प्रोजेक्ट एनएच 24 से लगा हुआ है।
कंपनी का कहना है कि मिस्टी हाइट्स का निर्माण वास्तु और फेंगसुई के लिहाज किया जा रहा है। इसमें सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। सीसीटीवी सर्विलांस के साथ तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। इसमें अपार्टमेंट तीन तरफ से खुले होंगे और बड़े लैंप वाले स्वीमिंग पूल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें अत्याधुनिक जिम्नेजियम है। दो मंजिला कवर्ड पार्किंग के साथ 24 घंटे बिजली-पानी के बैकअप की सुविधा है।
सीआईआई के अनुसार, कुल निवेश रैंकिंग में एनसीआर नंबर 1 गंतव्य स्थल के रूप में उभरा है। पहले चरण में नोएडा और गुड़गांव में तेजी से निवेश हुआ है। नोएडा और गुड़गांव के रीयल एस्टेट में किराये में बढ़ोतरी के चलते एनसीआर जैसे फरीदाबाद जैसी जगहों में आईटी वर्कस्पेस की मांग में तेजी दर्ज की गई है।