फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मारुति लगाएगी एक हजार करोड़

Mon, 26 Aug 2013 03:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति देश में ही सर्वश्रेष्ठ तकनीक इजाद करने में लगी है। तकनीक को बेहतर बनाने के लिए कंपनी देश में एक आरएंडडी सेंटर बनाएगी।
विज्ञापन


मारुति ने हरियाणा के रोहतक में आरएंडडी सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है। अपनी योजना के तहत वह भारत में बनने वाली गाड़ियों की तकनीक और डिजाइन को और अधिक बेहतर बनाने में इसका इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन


बीएस की खबर के मुताबिक रोहतक में लगने वाले आरएंडटी सेंटर कंपनी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ग्लोबल बिजनेस पर नजर रखने का मौका देगा।

मारुति के अधिकारियों के मुताबिक यह आरएंडडी सेंटर ग्लोबल स्टैंडर्ड पर स्थापित होगा। अब एक कार के बनने के बाद उसकी सारी टेस्टिंग रोहतक में ही होगी।

आरएंडडी सेंटर के जरिए अफ्रीकी, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया के कुछ बाजारों को आसानी से कवर किया जा सकेगा।

रोहतक में बनने वाला आरएंडडी सेंटर 600 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा। इसके अगले दो-तीन साल में शुरू होने की संभावना है। मारुति ने अभी तक भारत में जेन, स्विफ्ट और ऑल्टो के नए मॉडल बनाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें