वीडियो गेम खेलने के बाद आठ साल के एक बच्चे ने 87 साल की एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी।
महिला के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी। गोली लगते ही मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना अमेरिका के लुसियाना की है।
हफ पोस्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि बच्चे ने वीडियो गेम 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो' खेलने के बाद महिला के सिर में पीछे से गोली मार दी। उस वक्त महिला टीवी देख रही थी।
पुलिस कार्यालय के मुताबिक, हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। महिला का नाम मैरी स्मूदर्स है। बच्चे से उसका क्या संबंध है, अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है।
बच्चे को माता-पिता की देखरेख में जमानत दे दी गई है।