फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल सुस्ती के बावजूद गिरावट से उबरा बाजार

Tue, 09 Oct 2012 09:54 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में सुस्ती के बावजूद घरेलू स्तर पर सीडी, एचसी, आईटी, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, धातु और बैंकिंग वर्ग के शेयरों में जोरदार लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरकर मजबूती पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 84.30 अंक चढ़कर 18,793.36 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 28.60 अंक उठकर 5,704.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीच सत्र में सेंसेक्स ने 18,8885.84 अंक के ऊंचे और 18,722.05 अंक के निचले स्तर को भी छुआ। निफ्टी भी 5,728.65 अंक के ऊंचे और 5,677.90 अंक के निचले दायरे में रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की और ग्लोबल अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान को 3.5 प्रतिशत से घटाकर 3.3 प्रतिशत करने से विदेशी बाजारों में मिलाजुला असर देखा गया।

यूरोपीय शेयर बाजार 0.2 प्रतिशत नीचे रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग 0.5 प्रतिशत उपर चढ़ा, चीन का शंघाई कंपोजिट 2 प्रतिशत मजबूत रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 0.3 से एक प्रतिशत तक नीचे रहे। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से आईटी शेयरों में अच्छी लिवाली हुई।
विज्ञापन


इनफोसिस के शेयर 1.85 प्रतिशत मजबूत रहे। सूचकांकों इससे ऊपर चढ़ने का मौका लगा। बीएसई का मिडकैप 31.42 अंक ऊपर 6,680.80 अंक पर और स्मॉलकैप 23.31 अंक ऊपर 7,157.39 अंक पर रहा। बाजार में कुल 3,009 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिसमें से 1,561 लाभ में और 1,310 नुकसान में रहे बाकी 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में एलएंडटी 2.06 प्रतिशत मुनाफे के साथ सबसे आगे रही। इसके साथ ही इनफोसिस 1.85 फीसदी, सनफार्मा 1.62, स्टरलाइट 1.59, हिन्दुस्तान यूनि 1.46, सिप्ला1.14, आईसीआईसीआई बैंक 1.14, टाटा स्टील 1.03, हीरो मोटोकॉर्प 0.92, टाटा पावर 0.89, एचडीएफसी बैंक 0.77, आईटीसी 0.72, जिंदल स्टील 0.71, एसबीआई 0.46, विप्रो 0.46, रेड्डीज लैब 0.45, महिंद्रा 0.38, टीसीएस 0.34 और मारुति 0.26 प्रतिशत मुनाफे में रही।

नुकसान उठाने वालों में गेल इंडिया 2.77 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा घाटे में रही। इसके अलावा भारती एयरटेल ने 1.83 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.62, भेल 1.52, टाटा मोटर्स 0.95, एनटीपीसी 0.79, ओएनजीसी 0.43, आरआईएल 0.40, एचडीएफसी 0.30, बजाज ऑटो 0.30 और कोल इंडिया 0.28 प्रतिशत घाटे में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें