सेंसेक्स में शामिल कई हैवीवेट कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार आठ साल में पहली बार साल के पहले कारोबारी सत्र में गिरावट पर बंद हुआ।
नए साल के जश्न में निवेशकों के बाजार से दूर रहने के बीच कारोबारी गतिविधियां सुस्त पड़ने से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.20 अंक की गिरावट के साथ 21,140.48 अंक पर रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का (एनएसई) का निफ्टी 2.35 अंक लुढ़क कर 6,301.65 पर तकरीबन सपाट रहा।
रीयल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि आईटी और तेल-गैस वर्ग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।
बीएसई मे कुल 2,629 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,600 लाभ में और 897 नुकसान में रहे बाकी 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। इसके साथ ही एनटीपीसी, सनफार्मा, कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, गेल इंडिया, महिन्द्रा, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, सिप्ला, आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनि, रेड्डीज लैब, सेसा स्टरलाइट और मारुति के शेयर 0.02 से 0.86 फीसदी लाभ में रहे।
विप्रो 1.13 फीसदी गिरावट के साथ सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी रही। टाटा पावर, टीसीएस, आरआईएल, भेल,एक्सिस बैंक, इनफोसिस, हिंडाल्को, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी में भी गिरावट रही।