फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स मजबूत

Thu, 25 Oct 2012 04:05 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 48.61 अंकों की बढ़त लेकर 18,758.63 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 13.90 अंक चढ़कर 5,705.30 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


दोपहर 1:15 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 44.19 अंक चढ़कर 18,754.21 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई का निफ्टी 9.35 अंकों की बढ़त के साथ 5,700.75 पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि सुबह शेयर बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह 10.15 बजे निफ्टी 1.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,689.60 पर कारोबार कर रह। था, जबकि सेंसेक्स 0.38 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,710.40 के स्तर पर था।
विज्ञापन


इससे पहले शुरुआत में सेंसेक्स दो अंक चढ़कर 18,712 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी तीन अंक लुढ़ककर 5,689 पर खुला। जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों की वजह से हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2.25 फीसदी कमजोर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें