घरेलू स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर संबंधी विवरणों और शेयर होल्डिंग पैटर्न में गड़बड़ी के लिए 500 से ज्यादा कंपनियां बाजार नियामकों की नजर में हैं। इस बात का खुलासा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) द्वारा जारी पिछले माह के आंकड़ों से हुआ है।
इसके अलावा कई कंपनियों द्वारा दिए गए डिस्क्लोजर में दिए शेयर संबंधी ब्योरे भी हकीकत से मेल नहीं खाते। कंपनियों के कुल शेयरों की संख्या में भी गड़बड़ी पाई गई है। मौजूदा प्रावधानों के तहत कंपनियों को 21 दिन के भीतर हर तिमाही में अपने शेयरों से संबंधित जानकारी एक निश्चित फार्मेट में स्टॉक एक्सचेंज को देनी होती है।
इसके साथ ही निवेशकों के सूचनार्थ यह जानकारियां कंपनी की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करनी होती हैं, पर इन जानकारियों में बीते दिनों कई गड़बड़ियां एक्सचेंज को देखने को मिली हैं।