फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिजो मोटरसाइकिल्स को खरीदेगी महिंद्रा

Wed, 08 Oct 2014 08:50 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की दोपहिया इकाई महिंद्रा टू व्हीलर लिमिटेड पिजो मोटरसाइकिल्स में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। पिजो फ्रांस के 54 अरब यूरो के पीएसए समूह की इकाई है।
विज्ञापन


महिंद्रा की ओर से जारी बयान के मुताबिक महिंद्रा टू व्हीलर लिमिटेड (एमटीडब्ल्यूएल) के प्रस्ताव के अंतर्गत पिजो मोटरसाइकिल्स (पीएमटीसी) में 1.5 करोड़ यूरो का निवेश रणनीतिक भागीदारी के तहत उसकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा और इसके बाद पीएसए इसमें अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। जिसके तहत महिंद्रा टू-व्हीलर पीएमटीसी में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। एमटीडब्ल्यूएल और पीएसए के बीच इस सौदे के लिए वर्क्स काउंसिल कंसल्टेशन की मंजूरी जरूरी होगी।

इस मामले पर एमएंडएम के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने कहा कि महिंद्रा और पिजो का एक साथ आना दोनों कंपनियों के दोपहिया कारोबार के लिए बेहतर होगा। महिंद्रा पिजो को भारतीय बाजार, मास मार्केट प्रोडक्ट तकनीक और मार्केटिंग क्षमता मुहैया कराएगी, जबकि पिजो अपनी प्रीमियम रेंज, एक मजबूत यूरोपियन फूटप्रिंट और वैश्विक स्तर पर स्वीकृत ब्रांड लाएगी। इस भागीदारी से दोनों कंपनियों को वैश्विक स्तर पर अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


महिंद्रा ने बयान में बताया कि पिजो स्कूटर्स ब्रांड के तहत यूरोप में अपने वाहन बेचने वाली पीएमटीसी 116 साल पुरानी कंपनी है। यह दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी मोटर वाली दोपहिया निर्माता कंपनी है। इसके पोर्टफोलियो में स्कूटर और मोपेड के 55 सीसी से 400 सीसी तक के वाहन शामिल हैं। इसमें यूरोपीय बाजार में लोकप्रिय तीन पहिया स्कूटर ‘मेट्रोपोलिस’ भी शामिल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें