फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कंपनियों को वर्षांत पर आय बढ़ने की उम्मीद

Tue, 11 Nov 2014 10:07 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षांत और जाड़े की छुट्टी करीब आने के साथ ही लग्जरी कंपनियां इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा आय अर्जित करके आगामी तिमाही में अपनी कमाई बढ़ाने पर फोकस कर रही हैं। यह बात ग्लोबल स्तर पर संपत्ति और आय से जुड़े अध्ययन करने वाली फर्म वेल्थ-एक्स की ताजा रिपोर्ट में बताई गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी इंडस्ट्री सेंटीमेंट इंडेक्स वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 108 अंक पर रहा। यह इस साल की शुरुआत की तुलना में आठ फीसदी अधिक है। इससे पहले दो वर्षों तक लगातार इसमें गिरावट दर्ज की गई थी।

महंगी घड़ियां, ज्वेलरी और अन्य तरह के लग्जरी उत्पाद बनाने वाली और पर्यटन व एडवेंचर जैसी सेवाएं देने वाली दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के आला अधिकारियों की राय पर आधारित इस सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 60 फीसदी से अधिक अधिकारियों को आगामी विंटर सीजन में अपनी कंपनी की आय में तिमाही आधार पर कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें