फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का ‘डोज’, LPG सिलेंडर 11.42 रुपये महंगा

Sun, 07 Oct 2012 01:21 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक सुधारों के रथ पर सवार सरकार ने आम आदमी की तंगहाली की परवाह किए बगैर शनिवार को उस पर महंगाई का एक और चाबुक चला दिया है। सरकार ने एलपीजी डीलरों का कमीशन बढ़ाकर उसका भार आम आदमी पर डाल दिया है।
विज्ञापन


इससे रियायती एलपीजी घरेलू सिलेंडर के दाम 11.42 रुपये और गैर रियायती एलपीजी सिलेंडर का दाम 12.27 रुपये तक और महंगा हो गया है। पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी 13 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही डीजल व पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी की आशंका बन गई है क्योंकि इनके डीलरों ने भी सरकार पर कमीशन बढ़ाने का दबाव बना रखा है और सरकार ने कमीशन बढाने की हामी भी भर दी है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी डीलर का कमीशन 25.83 रुपये से बढ़ाकर 37.25 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया है। यह पैसा खरीददार की जेब से जाएगा। इससे दिल्ली में अब रियायती घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 11.42 रुपये बढ़कर 410.42 रुपये हो जाएगा, जो अभी 399 रुपये है।
विज्ञापन


वहीं पांच किलो वाले सिलेंडर से जुड़े डीलरों का कमीशन भी 5.33 रुपये से बढ़ाकर 18.63 रुपये किया गया है। इससे पांच किलो वाला सिलेंडर भी अब लगभग 13 रुपये और महंगा हो जाएगा। हालांकि आम आदमी चाहे तो वह इस मूल्य वृद्धि से बच सकता है। लेकिन इसके लिए उसे अपनी एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर खुद लेने जाना होगा। इससे उसे घरेलू सिलेंडर के दाम 15 रुपये कम चुकाने होंगे।

साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोल-डीजल डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी पर भी विचार कर रही है। यानि पेट्रोल-डीजल डीलरों का कमीशन बढ़ा तो इसका बोझ भी आम आदमी पर पड़ना तय है। मंत्रालय ने अपने प्रस्ताव में प्रति लीटर पेट्रोल पर 23 पैसे और प्रति लीटर डीजल पर 10 पैसे कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इससे पेट्रोल 67 पैसे और डीजल 42 पैसे तक महंगा हो सकता है।

...और बढ़ सकती हैं कीमतें
फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है। उसकी मांग है कि प्रति सिलेंडर कमीशन 65 रुपये बढ़ना चाहिए। फेडरेशन के महामंत्री पवन सोनी के मुताबिक सरकार ने यह बढ़ोतरी महंगाई भत्ते के आधार पर की है जो दो वर्ष से बकाया थी। जबकि डीलर पहले से ही कमीशन 65 रुपये बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने विचार के लिए फेडरेशन से 15 अक्तूबर तक का समय मांगा है। यदि सरकार फेडरेशन की जिद के आगे झुकती है तो इससे आम आदमी पर लगभग 54 रुपये का और बोझ पड़ सकता है।

एक बार फिर सरकार ने बढ़ाई रसोई गैस की कीमतें... वैरी बैड... वैरी बैड। क्या आप जानते हैं कि यूपीए-टू सरकार ने आम आदमी पर बोझ डालने वाले मूल्य वृद्धि के फैसले लिए हैं?-ममता बनर्जी, फेसबुक पेज पर
विज्ञापन


बढ़ी कीमत
- 11.42 रुपये (रियायती सिलेंडर)
- 12.27 रुपये (गैर रियायती सिलेंडर)

सिलेंडर की बढ़ी कीमतें

दिल्ली
मौजूदा--परिवर्तित--गैर रियायती
399 रुपये--410.42 रुपये--894.92 रुपये

गुड़गांव
मौजूदा--परिवर्तित--गैर रियायती
404.50 रुपये--415.50 रुपये--887.75 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें