फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी ने पेश किया चिल्ड्रेंस मनी बैक प्लान और सिंगल प्रीमियम प्लान

Thu, 05 Mar 2015 12:55 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी ने मंगलवार को चिल्ड्रेंस मनी बैक प्लान सहित दो बीमा उत्पाद पेश किए हैं।
विज्ञापन


इन उत्पादों से एलआईसी को अपनी बाजार हिस्सेदारी में गिरावट रोकने में मदद मिलेगी। चाइल्ड प्लान पार्टीसिपेटिंग नॉन लिंक्ड मनी बैक प्लान है। एलआईसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह प्लान सरवाइवल बेनिफिट के जरिए बढ़ रहे बच्चे की शैक्षिक, शादी और दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह पॉलिसी की अवधि में बच्चे के जीवन पर जोखिम कवर और एक निश्चित अवधि खत्म होने पर समय समय पर भुगतान भी करता है। इसके अलावा प्लान में अभिभावक के लिए प्रीमियम वेवर राइडर लेने का विकल्प रखा गया है, जिसके तहत पॉलिसी की अवधि में प्रस्तावक की असमय मृत्यु हो जाने पर पूरा प्रीमियम माफ हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा एलआईसी ने सेविंग कम प्रोटेक्शन सिंगल प्रीमियम प्लान जीवन संगम भी लांच किया है,जहां रिस्क कवर सिंगल प्रीमियम का कई गुना  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें