फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC बंद करेगी 34 पॉलिसियों की बिक्री

Mon, 02 Dec 2013 12:59 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) नए दिशानिर्देशों की पालना के तहत 34 जीवन बीमा पॉलिसियों की बिक्री दिसंबर में बंद कर देगी। इसमें जीवन आनंद, जीवन मधुर और जीवन सरल जैसी पॉलिसियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एलआईसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स, लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों के प्रावधानों को पूरा करने के तहत दिसंबर में 34 जीवन बीमा पॉलिसी की बिक्री बंद कर दी जाएगी।

इन 34 प्रोडक्ट में जीवन अमृत की बिक्री 7 दिसंबर से, जीवन सुरभि की 14 दिसंबर से जबकि दो अन्य पॉलिसियों की बिक्री क्रमश: 21 दिसंबर और 28 दिसंबर से वापस ले ली जाएगी। इसके अलावा, शेष 28 पॉलिसियों की बिक्री 31 दिसंबर से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें