लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) पर विश्व बैंक ने 6 महीने की पाबंदी लगा दी है। इस दौरान कंपनी को न तो विश्व बैंक से कोई कर्ज मिलेगा न ही इसके फंड वाले किसी प्रोजेक्ट में काम कर सकेगी।
इसके चलते शुक्रवार से ही एलएंडटी के शेयरों में उतार-चढ़ाव था, लेकिन सोमवार को कारोबार के अंत में कंपनी का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 91,999 करोड़ रुपये की तुलना में 665 करोड़ रुपये बढ़कर 92,664 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
एलएंडटी के एक सीनियर अधिकारी के धोखाधड़ी के मामले में शामिल होने की बात सामने आने के बाद विश्व बैंक ने पाबंदी की कार्रवाई की।
मामला साल 2005 का है। तमिलनाडु में मेडिकल उपकरणों का ठेका हासिल करने के लिए बोली लगाने में इस अधिकारी ने गड़बड़ी की थी। वर्ल्ड बैंक की पाबंदी 7 मार्च 2013 से 7 सितंबर 2013 तक लागू होगी।