फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएंडटी कोल वाशरीज में बड़ी भूमिका को तैयार

Wed, 15 Oct 2014 08:31 AM IST
सुजय मेहदूदिया/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल ब्लॉकों के निरस्त होने से पैदा हुई चुनौती और कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने की जद्दोजहद के बीच निजी क्षेत्र की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एलएंडटी ने सरकार के समक्ष कोल वाशरीज में अपनी बड़ी भूमिका निभाने की योजना पेश की है। एलएंडटी की योजना के मुताबिक वह कोल वाशरीज और कोल खदानों वाले बिजली संयंत्रों को 15-20 माह के भीतर विस्तृत ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण) सोल्यूशन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


उपलब्ध सूचना के मुताबिक एलएंडटी ने वैश्विक तकनीकी प्रदाता कंपनियां जैसेकि नार्वेस्ट, केबीआर और डीआरए के साथ मिलकर पर्याप्त डोमेन नॉलेज विकसित किया है। एलएंडटी कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) पैकेज सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर रही है। इस तरह की परियोजनाओं में बढ़ते विश्वास के मद्देनजर एलएंडटी ने यह सुनिश्चित किया है कि वह कोल वाशरीज और कोल खदानों वाले बिजली संयंत्रों को व्यापक ईपीसी सोल्यूशन उपलब्ध करा सकती है।

कंपनी का कहना है कि बेहतरीन इंजीनियरिंग और कंस्ट्रकशन क्षमता का इस्तेमाल कर वह प्रोजेक्ट की कार्यक्षमता को बढ़ा सकती है। एलएंडटी ने कहा कि ऐसी परियोजनाओं के लिए औसतन प्रोजेक्ट डिलिवरेंस करीब 15 से 20 माह होगा। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की कोल वाशरीज प्रोजेक्ट्स के कुछ प्रोजेक्ट हासिल करने के उद्देश्य से एलएंडटी ने कहा कि वह स्वदेशी मैन्यूफैक्चर वाशरीज प्लांट उपकरण का इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन


एलएंडटी कोल इंडिया और उसकी सहायक इकाइयों के भावी कोल हैंडलिंग प्लांटों (सीएचपी) को लेने पर विचार कर रही है। एलएंडटी ने इसके लिए हिंगुला ओपेन कॉस्ट प्रोजेक्ट स्थित 10 एमटीपीए सीएचपी और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के भुबनेश्वरी ओपेन कॉस्ट प्रोजेक्ट स्थित 20 एमटीपीए सीएचपी को चिह्नित किया है। धुदीचुआ स्थित नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड के 5 एमटीपीए के दो सीएचपी और जयंत ओसीपी को भी एलएंडटी ने संभावित प्राजेक्ट्स के रूप में चिह्नित किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें