फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला और बुजुर्ग की मौत

Wed, 15 Oct 2014 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत महम इलाके के गांव भैणी महाराजपुर और बुजुर्ग की मौत शहर में नए बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय महम-हांसी रोड पर एक हादसे में महिला की मौत हो गई। हुआ यूं कि भिवानी जिले के तालू गांव की निवासी माही कौर (40 वर्ष) अपने बेटे के साथ महम बाजार में खरीदारी करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खरीदारी के दौरान वह अपना पर्स दुकान में ही भूल गई और महम से हांसी जाने वाली एक निजी बस में बैठ गई।

बस जब भैणी महाराजपुर गांव के पास पहुंची तो कंडक्टर ने उसे टिकट लेने के लिए कहा। उसने पर्स तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। उसने वहां गाड़ी रोकने के लिए कहा और बस से नीचे उतरने लगी। अभी वह बस से नीचे उतर भी न पाई थी कि चालक ने बस चला दी। वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नए बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बुजुर्ग को पीजीआई में दाखिल कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की पहचान महराणा गांव निवासी हवा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें