फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स ने खेली 300 की पारी, पहुंचा टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के आर्थिक हालात में सुधार और मानसून के तेजी पकड़ने के चलते घरेलू शेयर बाजार का मिजाज खुशनुमा रहा। तेल-गैस, मेटल, आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू, बैंकिंग और टेक वर्ग के शेयरों में चौतरफा लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स दूसरी बार 26 हजार के स्तर के पार बंद हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स 311 अंकों की बढ़त के साथ 26,025.80 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 84 अंक की छलांग के साथ 7,767.85 अंक पर पहुंच गया। दूसरसंचार नियामक ट्राई के द्वारा सोमवार को दूरसंचार कंपनियों को स्पेक्ट्रम साझा करने को लेकर गाइडलाइन जारी करने की खबर से टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
विज्ञापन

जमकर कमाया मुनाफा

भारती एयरटेल का शेयर सेंसेक्स में सर्वाधिक 4.81 फीसदी की बढ़त में रहा। इसके अलावा आइडिया सेल्यूलर व आरकॉम के शेयरों ने भी मुनाफा कमाया।

बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच छोटी व मझोली कंपनियों पर दबाव बना रहा। इसके चलते सेंसेक्स में जोरदार बढ़त के बावजूद मिडकैप केवल 10.67 अंक की बढ़त के साथ 9311.09 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप एक अंक के नुकसान के साथ 10,266.76 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी, टीसीएस, हिंडाल्को, विप्रो, डा. रेड्डी लैब, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इनफोसिस, हिन्दुस्तान लीवर, सन फार्मा, सिप्ला, एसएसएलटी, गेल इंडिया, ओएनजीसी, टाटा पावर, हीरो मोटोकार्प, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और टाटा स्टील शामिल रहे। नुकसान वाले शेयरों में मारुति, एलएंडटी, महिन्द्रा, भेल और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें