भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जून के सप्ताह में 1.385 अरब डॉलर बढ़ कर 314.922 अरब डॉलर हो गया है।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से विदेशी मुदा भंडार में इजाफा हुआ है। इससे पिछले सप्ताह कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 95.09 करोड़ डॉलर बढ़ कर 313.536 अरब डॉलर हो गया था।