फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अगले साल कितनी बढे़गी आपकी सैलरी?

Wed, 19 Nov 2014 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खर्चों में बढ़ोतरी के चलते कंपनियां इस साल अपने कर्मचारियों की तनख्वाह में अच्छी बढ़ोतरी करने के बजाय 11 फीसदी तक की औसत वेतन वृद्धि दे सकती हैं। यह बात माई हायरिंग क्लब डॉट कॉम और फ्लिक जॉब्स डॉट कॉम द्वारा किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कही गई है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक 92 फीसदी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि देने का इरादा जताया है। हालांकि विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों ने वेतन में औसतन महज 11 फीसदी की बढ़ोतरी करने की बात कही है।

सर्वे में 90 फीसदी कंपनियों ने कर्मचारियों को बोनस देने की भी बात कही है। बोनस 10 फीसदी के दायरे में रहेगा।

सर्वे के मुताबिक विभिन्न स्तर पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले वेतन वृद्धि और बोनस में पिछले साल के मुकाबले एक से दो फीसदी की बढ़ोतरी इस बार दिखाई दे रही है। यह सर्वे कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन से जुड़े 5,754 अधिकारियों और 22,300 कर्मचारियों की राय पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें