एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी बोइंग ने अगले 20 साल में 36,770 नए विमानों की मांग आने का अनुमान जताया है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने नए विमानों की मांग बढ़ने के अपने अनुमान में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
कंपनी के मुताबिक इन नए विमानों की कुल कीमत 52 खरब डॉलर होगी। बोइंग की ओर से लंदन में जारी सालाना करंट मार्केट आउटलुक (सीएमओ) में यह जानकारी सामने आई है।
बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन्स के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) रैंडी टिंसेथ का कहना है कि नए विमानों का बाजार मजबूत है। नए और अधिक कुशल हवाई जहाजों के सेवा में आने से हवाई यात्रा की ग्रोथ बढ़ेगी।
सेवाओं का विस्तार होने से यात्री अपने मनमुताबिक गंतव्य और समय पर यात्रा करने में सक्षम हो सकेंगे, जिससे हवाई यात्राओं में तेजी आएगी।