फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-ब्याह के सीजन की खरीदारी बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी में मजबूती लौटी। सोने के भाव 210 रुपये उछलकर 30,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, चांदी 230 रुपये की बढ़कर 42,830 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई। औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग बढ़ने का चांदी के भाव पर सकारात्मक असर हुआ। विदेशी बाजारों में गिरावट का घरेलू स्तर पर कोई असर नहीं देखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

चांदी की कीमतों में आया असर

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह की खरीदारी बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतें में रिकवरी के रूप में देखा गया। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बढ़ने से वस्तुओं का आयात महंगा हो गया, जिसका सराफे की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

घरेलू बाजार में सोने में हुई रिकवरी का असर सिक्के पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। हालांकि , चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये की मजबूती लौटी। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के भाव भी 340 रुपये ऊपर 42,130 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें