फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने से पहले जाने आज का रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 255 रुपये उछलकर 28,730 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर खुदरा और थोक खरीदारी बढ़ने से सोने में मजबूती आई। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी के दाम 500 रुपये उछलकर 45,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

विदेशी बाजारों में भी बढ़े सोने के दाम

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में आए सुधार का घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर हुआ। खुदरा और थोक कारोबारियों ने मौजूदा भाव पर खरीदारी पर जोर दिया।

अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोने के भाव करीब तीन माह के टॉप पर दर्ज किए गए। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.90 फीसदी बढ़कर 1,326.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.43 फीसदी ऊपर 20.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सोने की गिन्‍नी का क्या है भाव?

घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में आए उछाल का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर स्थिर रही।

चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव 80 रुपये ऊपर 44,340 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें