फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ऑफिसर स्केल-I के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 100 पद शामिल हैं जिनमें 39 पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा है।

पाएं आकर्षक वेतनमान

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये निर्धारित है। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन बैंक के रोहतक केंद्र पर किया जाएगा।

स्केल-I के कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष निर्धारित है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये जमा कराने होंगे।

चयन के लिए यह है योग्यता

‌पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्‍त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://www.hgb.co.in/ पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें