विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई। घरेलू सराफा बाजार में सोना 85 रुपये बढ़कर 27,185 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम 250 रुपये चढ़कर 41,000 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।
सोने के सिक्के के भाव 24,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर टिके रहे। चांदी सिक्कों में भी स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।