फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंगफिशर के दोबारा उड़ने की राह मुश्किल

Fri, 21 Dec 2012 10:56 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से अधिक समय से तालाबंदी झेल रही विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के दोबारा उड़ान भरने के आसार हाल-फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं। किंगफिशर एयरलाइंस के लाइसेंस रिन्यू कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है।  
विज्ञापन


किंगफिशर ने डीजीसीए को लाइसेंस रिन्यू करने का आवेदन किया है, लेकिन अपना वित्तीय और परिचालन को लेकर रिवाइवल प्लान नहीं सौंपा है। सूत्रों का कहना है कि डीजीसीए बिना रिवाइवल प्लान के किंगफिशर का लाइसेंस रिन्यू नहीं करेगा। डीजीसीए का कहना है कि बिना रिवाइवल प्लान के लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जा सकता है। एयरलाइन प्रबंधन ने भी रिवाइवल प्लान सौंपने की कोई निश्चित तारीख नहीं दी है। कंपनी ने रिवाइवल प्लान पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। पहले किंगफिशर ने सीमित उड़ान शुरू करने का इरादा जताया था।

सामान्य परिस्थितियों में ऑपरेटिंग लाइसेंस पांच साल में एक बार रिन्यू कराना होता है। लेकिन चूंकि किंगफिशर का लाइसेंस निलंबित हो चुका है, इसलिए बिना वित्तीय और परिचालन संबंधी रिवाइवल प्लान दिए, उसका लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जा सकता है। 31 दिसंबर को किंगफिशर का फ्लाइंग लाइसेंस खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद भी 2 साल तक किंगफिशर लाइसेंस रिन्यू करा सकेगी। 31 दिसंबर के बाद किंगफिशर को नए सिरे से फ्लाइट और ऑपरेटिंग मैनुअल पास कराना होगा। लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए किंगफिशर एयरलाइंस को अपने रिवाइवल प्लान में कर्मचारियों के भुगतान का सबूत देना होगा। साथ ही एयरपोर्ट, तेल कंपनियों के बकाया भुगतान का एग्रीमेंट भी देना होगा। डीजीसीए के मुताबिक दोबारा उड़ान में कोई बाधा नहीं आने का भरोसा देना होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें