फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई बैंक नहीं, किंगफिशर के ख्रिलाफ हो रही जांच

Tue, 12 Aug 2014 09:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक ने मंगलवार को कहा है कि किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए 950 करोड़ रुपये कर्ज के सिलसिले में सीबीआई उसके खिलाफ कोई जांच नहीं कर रही है बल्कि जांच कर्जदार एयरलाइंस के खिलाफ हो रही है।
विज्ञापन


बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीबीआई द्वारा कुछ माह पूर्व प्राथमिक जांच कर्जदार किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के खिलाफ शुरू की गई है न कि आईडीबीआई बैंक के खिलाफ। बैंक इस मामले में सीबीआई द्वारा मांगी गई हर सूचना और दस्तावेज मुहैया करा रहा है और जांच एजेंसी को पूरी सहायता देना जारी रखेगा।

आईडीबीआई बैंक किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज देने वाले 16 कंसोर्टियम लेंडर्स में से एक है। किंगफिशर बैंकों को भुगतान नहीं कर रही है। ऐसे में बैंकों ने कंपनी और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ कई कर्ज की वसूली के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एमएस राघवन ने कहा था कि कर्ज ड्यू डेलीजेंस के बाद दिया गया था। उस समय एयरलाइंस अच्छा कारोबार कर रही थी। उन्होंने कहा था कि इस मामले से जुड़ी कुछ खास जानकारियां पहले ही सीबीआई को दी जा चुकी हैं और अगले कुछ दिनों में और सूचनाएं सीबीआई को मुहैया कराई जाएंगी।

इस बीच कुछ बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस को जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वाली कंपनी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जान बूझ कर कर्ज न चुकाने वाली कंपनी घोषित हो जाने पर कंपनी के प्रमोटर्स और डायरेक्टर्स के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें