फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत लेकर आई जुलाई माह की खुदरा महंगाई दर

Thu, 13 Aug 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई माह की खुदरा महंगाई दर आम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर गिरावट के साथ 3.78 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। इस साल जून माह में यह दर 5.40 फीसदी थी।
विज्ञापन


जुलाई में उपभोक्ताओं को खाद्य वस्तुओं की भी खुदरा कीमतों में राहत मिली। जुलाई माह में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मात्र 2.15 फीसदी रही जबकि इस साल जून में खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 5.48 फीसदी थी।

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जुलाई माह में सबसे अधिक दाल व दलहन की कीमतों में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

ये है मुख्य वजह

दूध व दुग्ध उत्पाद के दाम में इस दौरान 6.12 फीसदी, मांस व मछली में 7.02 फीसदी तेल व वनस्पति में 2.78 फीसदी का इजाफा रहा।

जुलाई महीने में सब्जी के भाव में 7.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई जो खुदरा कीमतों में राहत की मुख्य वजह है।इस दौरान चीनी के दाम में 12.3 फीसदी की गिरावट रही।

आंकड़ों के मुताबिक जुलाई माह में कपड़ों के दाम में 5.94 फीसदी, फुटवियर में 5.25 फीसदी, फ्यूल व लाइट में 5.36 फीसदी का इजाफा रहा। इस दौरान ट्रांसपोर्ट व संचार की कीमतों में 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें