फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मा सेक्टर ने जगाई नौकरियों की आस

Tue, 18 Dec 2012 12:05 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई नियुक्ति से जुड़ी गतिविधियों में पिछले चार महीने से छाई सुस्ती के बीच फार्मा सेक्टर ने नौकरी तलाश रहे लोगों को सकारात्मक संकेत दिया है। नवंबर माह में फार्मा सेक्टर में नई नियुक्ति से जुड़ी गतिविधियों में अक्तूबर के मुकाबले 7 फीसदी की तेजी आई है। इससे नौकरी तलाश रहे लोगों के बीच उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


देश में फार्मा सेक्टर का हब कहे जाने वाले चंडीगढ़ और हैदराबाद में भी नवंबर में नियुक्ति गतिविधियों में अक्तूबर के मुकाबले क्रमश: 17 फीसदी और 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नौकरियों के मामले में फार्मा सेक्टर के मौजूदा रुझान पर इंफो एज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्र्रबंध निदेशक (सीईओ एंड एमडी) हितेष ओबराय ने कहा कि अधिकांश सेक्टरों में चुनिंदा नियुक्तियों को ही अंजाम दिया जा रहा है और अगले महीने भी इनमें यही रुझान बने रहने की उम्मीद है।

वहीं, फार्मा सेक्टर में नियुक्ति गतिविधियों के रुझानों में आई तेजी का आगे भी इसी तरह बने रहना मुश्किल लग रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की स्थिति फार्मा सेक्टर के इन रुझानों पर ब्रेक लगा सकती है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि यदि हम अन्य दूसरे प्रमुख सेक्टरों मसलन ऑटो, बैंकिंग, बीमा और दूरसंचार में नई नियुक्तियों के आंकड़ों को देखें तो इनमें नवंबर माह के दौरान इससे पिछले माह की तुलना में 6 फीसदी और 20 फीसदी तक की गिरावट आई है। यानी, नौकरी देने के मामले में प्रमुख सेक्टरों में नौकरियों को लेकर रुझान नकारात्मक है। गौरतलब है कि नौकरी जॉब स्पीक सूचकांक फार्मा सेक्टर के लिए नियुक्ति से जुड़े रुझानों की मासिक रिपोर्ट व्यक्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें