फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और भारतीय शहरों से जेट की ग्लोबल फ्लाइट

Mon, 29 Sep 2014 09:27 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेट एयरवेज ने अपनी वैश्विक कनेक्टिविटी का विस्तार करते हुए अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ और पुणे से अबुधाबी के लिए नई नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करेगी। इसमें अबुधाबी के साथ यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका में किसी एक गंतव्य के ठहराव की सुविधा भी शामिल होगी। यह सेवाएं 14 नवंबर 2014 से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि इन नई उड़ानों के शुरू हो जाने से जेट एयरवेज का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और मजबूत होगा। अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ और पुणे का महत्व कारोबारी जगत में तेजी से बढ़ रहा है। इन छोटे मेट्रो शहरों के यात्री ब्रसेल्स, मैनचैस्टर, डसेलडोर्फ, डबलिन, बेलगार्डे, मास्को, मिलान, फ्रेंकफर्ट, म्यूनिख जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के एक ठहराव के साथ अबुधाबी की सीधी उड़ान सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें