चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने 25 अरब डॉलर के नए आईपीओ ने दो इतिहास बना दिए। किसी भी कंपनी की तरफ से बाजार में उतारा गया ये सबसे बड़ा आईपीओ था।
इससे पहले एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चीन ने वर्ष 2010 में 22.1 अरब डॉलर का आईपीओ बाजार में उतारा है। गौरतलब है कि इस आईपीओ के आने के बाद अलीबाबा के संस्थापक और जैक मा को एशिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया है।
50 वर्षीय जैक मा ने भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी और हांगकांग के उद्योगपति ली शाऊ को पिछाड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है। ब्लूमबर्ग अरबपति इंडेक्स के मुताबिक जैक मा 26.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।