फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर छापे में मिले 28 हजार करोड़ के अमेरिकी बांड

Thu, 03 Jan 2013 10:41 PM IST
कोयंबटूर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों ने कोयंबटूर के पड़ोसी जिले तिरुपुर में एक व्यापारी के घर छापे के दौरान भारी मात्रा में ऐसे कागजात बरामद किए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि यह अमेरिकी ट्रेजरी बांड हैं। इन बांडों की कुल कीमत 28 हजार करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर को उप्पुथुराई पलायम गांव स्थित व्यापारी रामलिंगम के घर पर मारे गए छापे के दौरान अधिकारियों ने यह अमेरिकी बांड बरामद किए। आयकर विभाग ने छापे की यह कार्रवाई रामलिंगम द्वारा तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से पेट्रोलियम रिफाइनरी स्थापित करने के लिए पेट्रोलियम व रसायन मंत्रालय के पास आवेदन करने के बाद की गई।

आयकर अधिकारियों के मुताबिक रामलिंगम के घर से मिले कुछ कागजात, जो अमेरिकी ट्रेजरी बांड जैसे लगते हैं, को जब्त कर लिया गया है। इनका कुल अंकित मूल्य करीब 28 हजार करोड़ रुपये है। विभाग इस मामले में जांच कर रहा है। रामलिंगम मूंगफली छीलने की मशीन के कारोबार से जुड़ा हुआ है, जिसके सिलसिले में वह अकसर आस्ट्रेलिया, मलेशिया व इंडोनेशिया जैसे देशों की यात्रा करता रहता है।
विज्ञापन


करीब साल भर पहले उसने एक हजार करोड़ रुपये की लागत से एक तेल रिफाइनरी लगाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद से ही आयकर विभाग पिछले कई महीनों से उसके ऊपर नजर रखे हुए था, जिसके बाद आखिरकार उसके घर पर छापा मारने की कार्रवाई की गई। आयकर विभाग विभिन्न बैंकों में रामलिंगम के बैंक खातों की भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें