फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकबेरी स्मार्टफोन पर उपलब्ध होगा आईआरसीटीसी ऐप

Fri, 29 Aug 2014 08:51 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल कम्युनिकेशन क्षेत्र की कंपनी ब्लैकबेरी ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए आईआरसीटीसी अप्लीकेशन लांच किया है। ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर यह ऐप उपलब्ध होगा। इससे ब्लैकबेरी यूजर्स ट्रेन की बुकिंग सहित अन्य सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


ब्लैकबेरी इंडिया के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट एवं अलायंस) एनी मैथ्यू ने कहा कि ब्लैकबेरी वर्ल्ड पर आईआरसीटीसी ऐप को लांच करते हुए हम बहुत उत्साहित हैं।

स्मार्टफोन की बढ़ती संख्या और मोबाइल अप्लीकेशन पर बढ़ती निर्भरता के मद्देनजर यह ऐप हमारे ग्राहकों को सहज और व्यवस्थित ट्रेन बुकिंग सेवाएं उपलब्ध करा सकेगा। सभी ब्लैकबेरी बीबी10 यूजर्स के लिए 28 अगस्त से यह ऐप उपलब्ध हो गया। ब्लैकबेरी स्मार्टफोन यूजर इस अप्लीकेशन को ब्लैकबेरी वर्ल्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) भारतीय रेलवे की एक सहायक इकाई है, जो रेलवे का कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकटिंग ऑपरेशन संचालित करती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें