फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपैड से आगे निकले एंड्रायड ओएस टैब

Wed, 30 Apr 2014 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के टैबलेट बाजार में एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित टैबलेटों ने एप्पल के आईपैड को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन


बाजार का अध्ययन करने वाली संस्था स्ट्रैटजी एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2014 की पहली तिमाही में एंड्रायड ने ग्लोबल टैबलेट बाजार के 65.8 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमा लिया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 53 फीसदी अधिक है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा साल की पहली तिमाही में एंड्रायड टैबलेटों की कुल बिक्री करीब 3 करोड़ 80 लाख रही, जबकि एप्पल के आईपैड की बिक्री 2 करोड़ 56 लाख ही रही।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर में एंड्रायड आधारित टैबलेटों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इसके चलते दुनिया के दो तिहाई टैबलेट बाजार पर इसका कब्जा हो गया है। इस दौरान एप्पल के आईपैड की बिक्री काफी घटी है, जिससे बाजार में इसकी हिस्सेदारी पिछले साल की समान अवधि के 40.3 फीसदी से घट कर 28.4 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन


एप्पल की बिक्री में यह गिरावट तब आई है, जब ग्लोबल स्तर पर टैबलेटों की बिक्री में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एप्पल ने सबसे पहले अपने टैबलेट कंप्यूटर आईपैड को बाजार में उतारा था। लंबे समय तक टॉप पर रहने के बाद एप्पल का आईपैड आज बाजार में पिछड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें