फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेक इन इंडिया’ के निवेशकों को सुविधाएं देगा इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेंटर

Sat, 27 Sep 2014 09:02 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान में सहयोग के लिए इनवेस्ट इंडिया और उद्योग संगठन फिक्की की ओर से एक निवेशक सुविधा प्रकोष्ठ (इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेल) शुरू किया गया है। यह निवेशकों के लिए एक सूचना और सुविधा केंद्र की तरह काम करेगा, जिसके जरिए वह निवेश संबंधी जानकारियां और लायजिनिंग सेवाएं हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


‘मेक इन इंडिया’ अभियान संबंधी जानकारियों के लिए निवेशक अब मेकइनइंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए सवाल पूछकर उनके जवाब हासिल कर सकेंगे। इस साइट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेक इन इंडिया अभियान की शुरुआत के साथ ही बृहस्पतिवार को विज्ञान भवन में किया जा चुका है।

सरकार औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) और फिक्की के साझा उपक्रम इनवेस्ट इंडिया और फिक्की द्वारा संचालित इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेल सभी सेक्टरों के संबंध में निवेशकों को सूचनाएं, आंकड़े और विश्लेषण उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही यह निवेशक द्वारा विभिन्न विभागों और एजेंसियों से मांगी गई निवेश संबंधी मंजूरियों के बारे में भी जानकारियां हासिल करेगा।
विज्ञापन


इस सेल की ओर से निवेशकों की अगवानी करने और रवानगी तक उन्हें सुरक्षा व मार्गदर्शन की सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही यह सेल निवेशकों की ओर से विभिन्न मंजूरियों व प्रक्रियाओं आदि को लेकर राज्य सरकारों से बातचीत भी करेगी। साथ ही भूमि, श्रम और पूंजी निवेश के संबंध में राज्यों की नीतियों के बारे में निवेशकों को जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा।

राज्यों की इन नीतियों की जानकारी देने वाले एक वेब पोर्टल का संचालन भी इस इन्वेस्टर फैसिलिटेशन सेल द्वारा किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों और एजेंसियों के साथ निवेशकों की बैठकें व मुलाकातें सुनिश्चित करने की सुविधा भी सेल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि इनवेस्ट इंडिया की स्थापना 2010 में एक गैर लाभकारी संचालन के रूप में की गई थी। डीआईपीपी और फिक्की द्वारा चलाई जा रही इस पहल के तहत इसके जरिए निवेश को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें